English Arabic Chinese Simplified Chinese Traditional Hindi Japanese Russian Korean Farsi
 
 
 
   
 
पेज 1 का 374   पेज पर जाइयें
३ दिसंबर २००८
होमा के गोलों से नाहदा फायनल में
टोगो के स्ट्राइकर दातोमा येदिबाहोमा के दो गोलों की मदद से अल नाहदा ने अल ओरूबा को हराकर ओमान सुल्तान कप के फायनल में प्रवेश कर लिया है।
३ दिसंबर २००८
रीड को सफलता का विश्वास
थाईलैंड के कोच पीटर रीड ने कहा है कि उनकी टीम शुक्रवार को यहाँ शुरू होने वाले एएफएफ सुझुकी कप में खिताब जीतने के लिए तैयार है।
३ दिसंबर २००८
रेगार ने डायनामो को रौंदा
एएफसी प्रेसिडेंट्स कप विजेता रेगार-तदाझ ने डायनामो को 5-0 से रौंदकर तजाकिस्तान लीग तालिका में 32 दौर के बाद अपनी बढ़त कायम रखी है।
३ दिसंबर २००८
सेल्टिक में ही रहेंगे नाकामुरा
यूरोपीय स्पर्धा से बाहर होने के बाद भी शुनसुके नाकामुरा का स्कॉटलैंड के विजेता सेल्टिक क्लब में सत्रांत तक रहना तय है।
२ दिसंबर २००८
भुटान संघ के चुनाव संपन्न
भुटान फुटबॉल फेडरेशन की वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव 2008-2010 तक के कार्यकाल के लिए हुआ।
२ दिसंबर २००८
उत्तर कोरिया की जापान पर जीत
गत विजेता उत्तर कोरिया ने फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप के क्वार्टर फायनल में 2-1 से हरा दिया है।
२ दिसंबर २००८
ओमान की स्पर्धा में चीन, ईरान
चीन, एक्वाडोर और ईरान ने 16 से 19 दिसंबर तक ओमान में होने वाली चार देशों की स्पर्धा में खेलने पर स्वीकृति दी है।
२ दिसंबर २००८
रूतमोलर होंगे दाई के सहायक
जर्मनी के एरिक रूतमोलर ने ईरान टीम में मुख्य कोच अली दाई का सहायक बनना स्वीकार कर लिया है।
२ दिसंबर २००८
लेबनान में अल नजमा आगे
अल नजमा ने तदामौन सोर को 2-0 से हराकर लेबनान लीग में अपनी तीन अंकों की बढ़त कायम रखी है।
२ दिसंबर २००८
सहायक रैफरियों की निगाहें विश्व कप पर
2010 फीफा विश्व कप में सहायक रैफरी के बतौर सेवा देने की दौड़ अब 15 संभावित दावेदारों तक पहुँच गई है।
१ दिसंबर २००८
शंडोंग को चीन लीग खिताब
शंडोंग लुनेंग ने गुआंगझोउ द्वारा आखिरी मैच में गोलरहित बराबरी पर रोकने के बाद भी चीन सुपर लीग खिताब जीत लिया है।
१ दिसंबर २००८
मेडिसिन में सदस्यों की दिलचस्पी बढ़ी
पहले वह क्लर्क और ऑफीसर भेजते थे मगर अब एशियाई सदस्य संगठनों ने फुटबॉल मेडिसिन सेमीनार का महत्व समझते हुए इस विधा से जुड़े लोग भेजना शुरू किए है।
१ दिसंबर २००८
अल इत्तेहाद आगे
दो बार एएफसी चैम्पियंस लीग जीत चुके अल इत्तेहाद ने आभा को 3-0 से हराकर सऊदी लीग में अपनी तीन अंकों की बढ़त कायम रखी है।
१ दिसंबर २००८
सिओल के-लीग के फायनल में
एफसी सिओल ने उलसन टाइगर्स को रविवार को अतिरिक्त समय में 4-2 से हराकर कोरिया लीग के फायनल में प्रवेश कर लिया है।
१ दिसंबर २००८
नागोया की उम्मीद कायम
नागोया ग्रम्पस ने कोंसाडोल सापोरो को 3-1 से हराकर रविवार को जापान लीग खिताब जीतने की अपनी उम्मीद कायम रखी है।
१ दिसंबर २००८
चेलसी में अभ्यास कर सकते है जेपारोव
एएफसी प्लेयर ऑफ द ईयर सरवर जेपारोव इंग्लिश प्रीमीयर लीग के क्लब चेलसी में एक माह अभ्यास करने पर विचार कर रहे है।
३० नवंबर २००८
कतर में अब रय्यान आगे
अल वक्रा के हाथों 5-2 की हार के बाद अल घराफा कतर लीग तालिका के शीर्ष से फिसल गया है।
३० नवंबर २००८
झोब आहन की बढ़त कायम
ईरान लीग में आगे चल रहे झोब आहन ने मालावान के साथ 1-1 की बराबरी के बाद भी 16वें दौर के बाद तालिका में शीर्ष स्थान कायम रखा है।
३० नवंबर २००८
काशीमा खिताब के नजदीक
काशीमा एंटलर्स जुबिलो इवाटा को 1-0 से हराकर जापान लीग खिताब पर पुन: कब्जा जमाने के नजदीक पहुँच गया है।
३० नवंबर २००८
बर्गर बने एफएफए के तकनीकी निदेशक
हॉलैंड के कोच हान बर्गर ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक का पद चार साल के अनुबंध के तहत स्वीकार कर लिया है।
२९ नवंबर २००८
अबाहानी, मोहम्मडन मैच ड्रॉ
हिदायतुल्लाह रॉबिन द्वारा अंतिम समय में किए गए बेहतरीन गोल के कारण मोहम्मडन ने अपने तगड़े प्रतिद्वन्द्वी अबाहानी को बांग्लादेश लीग में 2-2 पर रोक लिया
२८ नवंबर २००८
एएफसी मुख्यालय के तीन दावेदार
एएफसी मुख्यालय की मेजबानी करने में तीन सदस्य संगठनों ने अपनी रूची दिखाई है।
२८ नवंबर २००८
उत्तर कोरिया क्वार्टर फायनल में
गत विजेता उत्तर कोरिया ने मेक्सिको को 5-1 से रौंदकर जापान के साथ फीफा अंडर-20 महिला वर्ल्ड कप का क्वार्टर फायनल मुकाबला तय कर लिया है।
२८ नवंबर २००८
उरावा कोच के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं
उरावा रेड्स ने एएफसी चैम्पियंस लीग खिताब न जीत पाने के कारण अपने कोच गर्ट एंजेल्स के करार का नवीनीकरण नहीं करने का निर्णय लिया है।
२८ नवंबर २००८
करिमोव पखताकोर में
एएफसी यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर 2008 के लिए नामांकित किए गए शेरज़ोदबेक करिमोव ने उज़बेकिस्तान के पखताकोर क्लब के साथ करार किया है।
पेज 1 का 374   पेज पर जाइयें