|
एएफसी पुरूष तथा युवा स्पर्धाएँ एशिया में सबसे लोकप्रिय है जिसे देखने के लिए लोग खिचे चले आते है तथा टेलिविज़न पर भी इसे देखने वालों की संख्या तगड़ी है।
एएफसी एशियन कप महाद्वीप की सबसे बड़ी स्पर्धा है जिसमें महाद्वीप की १६ शीर्ष टीमें खेलती है जबकि एएफसी यूथ चैम्पियनशिप तथा एएफसी अंडर-१६ चैम्पियनशिप के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एक मंच मिलता है।
एएफसी चैलेंज कप एक मिनी-एशियन कप के समान है जिसमें खेल के विकासशील देशों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलता है।
|