|
कुआलालम्पुरः फीफा द्वारा कुवैत फुटबॉल एसोसिएशन को सभी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से निलंबित किए जाने के बाद एएफसी ने अपनी सभी स्पर्धाओं के लिए नियुक्त कुवैत के मैच अधिकारियों को निकाल लिया है। इसके अलावा एएफसी ने सऊदी अरब और कतर के बीच १७ नवंबर को होने वाले २००८ बीजींग ओलिंपिक खेलों के एएफसी अंतिम पात्रता दौर के लिए नियुक्त कुवैती रैफरियों को भी निकाला है। मकाऊ में खेली जा रहे एशियन इंडोर गेम्स में से भी कुवैती फुटसल टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एएफसी अंडर-१९ चैम्पियनशिप पात्रता दौर 1. नासिर अल एनाज़ी - रैफरी २००८ बीजींग ओलिंपिक एएफसी अंतिम पात्रता दौर सऊदी अरब विरूद्ध कतर, दम्माम, १७ नवंबर 1. साद कमील अल फदली - रैफरी २. यासिर अहमद मराद - सहायक रैफरी ३. फुआद अल रबियान - सहायक रैफरी ४. अतल्लाह जतली अल एनाज़ी - चौथे अधिकारी
|