|
कुआलालम्पुरः एएफसी ने जॉर्डन के अल फैसली और शबाब अल ओर्दुन क्लबों के बीच होने वाले एएफसी कप फायनल मुकाबलों के लिए रैफरियों की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार २ नवंबर को होने वाले फायनल के पहले चरण में जापान के युइची निशिमुरा रैफरी होंगे जबकि ९ नवंबर को होने वाले दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया के ली गी यंग रैफरी होंगे। दोनों मैच अम्मान इंटरनेशनल स्टेड़ियम पर खेले जाएँगे। निशिमुरा ने इसके पूर्व एएफसी एशियन कप, फीफा अंडर-१७ वर्ल्ड कप में भी अपनी सेवाएँ दी है। ली ने एएफसी एशियन कप, फीफा वर्ल्ड कप और २००८ बीजींग ओलिंपिक खेलों के एएफसी अंतिम पात्रता दौर में अपनी सेवाएँ दी है। पहला चरण रैफरीः युइची निशिमुरा (जापान) सहायक रैफरी १: तोरू सागरा (जापान) सहायक रैफरी २: तोशियुकी नागी (जापान) चौथे अधिकारीः अब्दुलहमीद इब्राहीम (बहरीन) दूसरा चरण रैफरीः ली गी यंग (दक्षिण कोरिया) सहायक रैफरी १: जिओंग हाए संग (दक्षिण कोरिया) सहायक रैफरी २: किम यंग सू (दक्षिण कोरिया) चौथे अधिकारीः किम डोन जिन (दक्षिण कोरिया)
|