|
कुआलालम्पुरः एएफसी ने खिलाड़ियों के पंजीयन के नियमों का पालन न करने के कारण अफगानिस्तान, टिमोर लेस्ट और फिलिस्तीन की अंडर-१९ टीमों को एएफसी अंडर-१९ चैम्पियनशिप के पात्रता दौर के लिए अयोग्य घोषित किया है। तीनों टीमें स्पर्धा के नियमानुसार खिलाड़ियों के पंजीयन का पालन करने में असफल रही थी जिसके कारण उनपर यह कार्यवाही की गई है। अब यह मामला एएफसी अनुशासन समिति को भेजा जाएगा। ग्रुप डी में अब जॉर्डन, नेपाल, उज़बेकिस्तान और यमन होंगे जबकि टिमोर लेस्ट के जाने के बाद ग्रुप एफ में चीन, उत्तर कोरिया, मलेशिया, मकाऊ और सिंगापुर की टीमें होंगी।
|