|
लाहौरः वर्ष २००७ से २०११ के कार्यकाल की एएफसी प्रेसिडेंट्स कप/एएफसी चैलेंज कप आयोजन समिति की पहली बैठक आज यहाँ नेपाल के गणेश थापा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सदस्यों ने एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के २००८ के संस्करण के बाद भाग लेने वाली टीमों पर पुनर्विचार का निर्णय लिया है। समिति ने चीनी ताइपे को अगले साल के एएफसी प्रेसिडेंट्स कप की भी मेजबानी सौपी जिसका ड्रॉ चीनी ताइपे में ही अगले साल निकाला जाएगा। अपने भाषण में थापा ने इस बात पर संतोष जाहीर किया कि एएफसी के उभरते देश तरक्की कर रहे है तथा उन्होने कहा कि इसका श्रेय इन दो स्पर्धाओं को भी जाता है। 'उभरते देशों के बीच अब तगड़ी प्रतिस्पर्धा है और उनमें एएफसी की स्पर्धा जीतने की ललक है। यह दोनों स्पर्धाएँ इन देशों के लिए उत्साहजनक है।' 'एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के दो संस्करणों के बाद इस बार भाग ले रहे क्लबों के प्रदर्शन में सुधार नजर आ रहा है।' उन्होने कहा कि २००९ के संस्करण से समिति १६ उभरते देशों के लीग का अध्ययन कर एएफसी प्रेसिडेंट्स कप में और टीमें जोड़ने पर विचार करेगी।
|