|
लाहौरः यहाँ खेले जा रहे एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के पहले सेमीफायनल में गुरूवार को पूर्व विजेता तजाकिस्तान के रेगार-तदाझ का मुकाबला नेपाल के महेंद्र पुलिस क्लब से होगा। भूटान के ट्रांसपोर्ट यूनाईटेड़ के खिलाफ पाँच गोल करने वाले कप्तान खुर्शीद माखमुडोव रेगार टीम के आधारस्तंभ होंगे। कोच महमोदजोन हबिबुल्लोएव को मिडफिल्डर इब्रागुइम रबिमोव की सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी क्योंकि वे निलंबित है मगर अब्बोस अब्दुल्लाएव तथा मंसूरजोन हाकिमोव भी मैच का रूख बदल सकते है। हबिबुल्लोएव ने कहा - 'सेमीफायनल आसान नहीं होगा। मैने महेंद्र को खेलते देखा है और उनकी टीम अच्छी है।' 'हम उन्हें कम नहीं आँक सकते है। उन्होने ग्रुप मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया है।' नेपाली क्लब की राह इस मुकाबले में कठिन होगी क्योंकि बिराट कृष्ण श्रेष्ठा की टीम अब तक स्पर्धा में सिर्फ छह गोल कर सकी है। यह सभी गोल खेमारा पर उनकी ६-४ की जीत में हुए थे। महेंद्र के पास अनुभवी डिफेंडर राकेश श्रेष्ठा है तो अनंता थापा, जुमानु राय और रमेश बुढाथोकी भी कमाल दिखा सकते है। उनके पर्बत पांडे निलंबन के कारण इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। श्रेष्ठा ने कहा - 'मध्य एशिया की टीम हमारे मुकाबले में तगड़ी है मगर मैने अपने खिलाड़ियों को स्वाभाविक खेल दिखाने को कहा है। मुझे आशा है कि हम उन्हें तगड़ी टक्कर देंगे।'
|