|
कुआलालम्पुरः आगामी २७ अक्टूबर को होने वाले एएफसी कप के फायनल के पहले चरण में अल फैसली और अल मुहर्रक के दो-दो खिलाड़ियों को निलंबित किया गया है। अल फैसली के मोआयाद मंसूर को अल विहदात के खिलाफ हुए सेमीफायनल में दो पीले कार्ड मिले थे तो उनके ही क्लब के खालिद अल माल्ताह को सेमीफायनल के दूसरे चरण में लाल कार्ड दिखाकर मैदान के बाहर किया गया था। बहरीन के अल मुहर्रक क्लब के इब्राहीम मेशकास तथा महमूद अब्दुलरहमान को भी अल नजमा के खिलाफ हुए सेमीफायनल में दो पीले कार्ड मिलने के कारण एक-एक मैच के लिए निलंबित किया गया है।
|