|
पीए स्पोर्ट अम्मानः मोआयाद ओमर अबुकेशेक द्वारा खेल के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से गत विजेता जॉर्डन के अल फैसली ने अपने ही देश के अल विहदात को एएफसी कप सेमीफायनल के दूसरे चरण में १-१ पर रोककर फायनल में प्रवेश कर लिया है। पहला चरण १-० से जीतने वाले अल फैसली का फायनल में मुकाबला बहरीन के अल मुहर्रक से होगा जिन्होने मंगलवार को ही अल नजमा को दूसरे चरण में ४-२ से पराजित किया। पहला चरण गोलरहित बराबर रहने के बाद महमूद शेलबिया द्वारा ५२वें मिनट में किए गए गोल के कारण अल फैसली पिछड़ गया था मगर उसके चार मिनट बाद अबुकेशेक ने गोल कर अल फैसली को बराबरी दिलाई।
|