|
अम्मानः जॉर्डन के अल विहदात क्लब ने अल फैसली के खिलाफ होने वाले एएफसी कप सेमीफायनल के दूसरे चरण के तीन दिन पूर्व अपने कोच मोहम्मद मुस्तफा को निकाल दिया है। यह निर्णय अल विहदात के प्रबंधन ने काफी विचार-विमर्श के बाद लिया है क्योंकि २६ सितंबर को एएफसी कप सेमीफायनल के पहले चरण में मुस्तफा की टीम १-० से हार गई थी। अब मंगलवार को होने वाले महत्वपूर्ण दूसरे चरण में टीम सहायक कोच जमाल मोहम्मद के मार्गदर्शन में खेलेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम बहरीन के अल मुहर्रक और लेबनान के अल नजमा के विजेता से फायनल में भिड़ेगी। स्थानीय मीडिया के अनुसार अल विहदात ने मिस्र के मोहम्मद ओमर से टीम की बागड़ोर संभालने का आग्रह किया था मगर उन्होने मिस्र के ही एल मस्री क्लब के साथ करार किया।
|