|
कुचिंगः यहाँ खेले जा रहे एएफसी प्रेसिडेंट्स कप के गोल्डन बूट अवॉर्ड के लिए दो खिलाड़ी दौड़ में है। डोरडोई-डायनामो के रोमन कोर्निलोव और तातुंग के चुआंग याओ-सुंग ने अब तक स्पर्धा में पाँच-पाँच गोल दागे है मगर कोर्निलोव को अपने व्यक्तिगत गोल संख्या बढ़ाने का एक और मौका फायनल में मिलेगा। तातुंग क्लब सेमीफायनल में तजाकिस्तान के वख्श के हाथों १-३ से हारकर स्पर्धा से बाहर हो गया है। डोरडोई-डायनामो और वख्श के बीच फायनल रविवार को खेला जाएगा। अब तक हुए १४ मैचों में कुल ४३ गोल हुए है। गोल करने वाले खिलाड़ीः पाँच गोलः रोमन कोर्निलोव (डोरडोई-डायनामो), चुआंग याओ-सुंग (तातुंग)। तीन गोलः चोए उंग-चोन (खेमारा), हासु चे-हाओ (तातुंग), नाज़िरशोह रिज़ोमोव (वख्श)। दो गोलः अज़मत इशेनबाएव (डोरडोई), किम सोंग-यू (खेमारा), अखतम खामराकुलोव (वख्श)।
|