|
कुचिंगः कम्बोडिया का खेमारा क्लब भले ही एएफसी प्रेसिडेंट्स कप से बाहर हो गया हो मगर वह फेयर प्ले का पुरस्कार फिर भी जीत सकता है। इस अवॉर्ड की तालिका में वह ८.७२ अंक लेकर अव्वल स्थान पर है। उन्हें सेमीफायनल में किर्गिस्तान के डोरडोई-डायनामो ने हराया था। इस पुरस्कार लगभग उनकी झोली में आ गया है क्योंकि रविवार को फायनल में खेलने वाले वख्श और डोरडोई ही इसकी दौड़ में है मगर वह उनसे काफी पीछे है। तालिकाः 1. खेमारा (८.७२ अंक), २. पाकिस्तान आर्मी (८.४५), ३. ट्रांसपोर्ट यूनाईटेड़ (८.३८), ४. तातुंग (८.३६), ५. मनांग मार्शिआंगडी क्लब (८.२८), ६. वख्श, डोरडोई-डायनामो (७.८६), ८. रत्नम स्पोर्ट्स क्लब (६.७६)।
|