|
कुचिंगः एएफसी प्रेसिडेंट्स कप का फायनल २१ मई रविवार को रात ८ बजे शुरू होगा। पहले यह मैच ८.४५ बजे खेला जाना था। स्थानीय सरवाक स्टेड़ियम पर तजाकिस्तान के वख्श और किर्गिस्तान के डोरडोई-डायनामो क्लबों के बीच खिताब के लिए संघर्ष होना है। सेमीफायनल में वख्श ने चीनी ताइपे के तातुंग को ३-१ से तो डोरडोई ने कम्बोडिया के खेमारा को ३-० से हराया था। पिछले काठमांडू में हुई इस स्पर्धा के फायनल में डोरडोई को तजाकिस्तान के रेगार-तदाझ ने हराकर खिताब जीता था।
|