|
दुशानबेः वख्श ने रवशान को ३-१ से पराजित कर तजाकिस्तान लीग का खिताब जीत लिया है। लीग के १८वें दौर में मिली इस जीत के शिल्पकार रहे नाज़िर रिझोमोव जिन्होने दो गोल दागे तो आथम खामरोकुलोव ने उनका तीसरा गोल किया। खामरोकुलोव १२ गोलों के साथ लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी है। वर्ष १९९७ के बाद वख्श का यह दूसरा लीग खिताब है। गत विजेता रेगार-तदाझ तथा खीमा के बीच होने वाला मैच १२ नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है मगर वह मैच जीतने के बाद भी वह वख्श को पीछे नहीं छोड़ सकता है। वख्श के १८ दौर के बाद ४७ अंक है। सी.एस.के.ए. को २-० से हराने वाले परवोझ ने तीसरा स्थान पाया। एक अन्य मैच में एस.के.ए. पामीर ने सरोय कमार को ६-० से रौंदा। इस बीच तजाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम १४ फरवरी को दोहा में कतर के खिलाफ एक मैत्री मैच खेलेगी। तालिकाः 1. वख्श (४७ अंक), २. रेगार-तदाझ (४१), ३. परवोझ (३१), ४. सी.एस.के.ए. (२८), ५. खुदजंद (२७), ६. खीमा (२२), ७. एस.के.ए. पामीर (१९), ८. रवशान (१७), ९. सरोय कमार (११), १०. डांगरा (७)।
|