|
बिश्केकः किर्गिस्तान लीग विजेता का निर्णय करने के लिए हुए 'गोल्ड मेडल' मैच में डोरडोई-डायनामो ने शोरो-एस.के.ए. को पेनल्टी के सहारे ५-३ से हराकर यह खिताब लगातार दूसरे साल जीत लिया है। शोरो के डिफेंडर मरात जुमाकीव ने सातवें मिनट में अपनी टीम को आगे किया मगर डोरडोई के कप्तान रसकन सिडिकोव ने ७१वें मिनट में अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। सिडिकोव को उसके तीन मिनट बाद रैफरी कायरात स्लमबेकोव ने मैदान के बाहर कर दिया था मगर शोरो उसका फायदा नहीं उठा सका। निर्धारित तथा अतिरिक्त समय के खत्म होने तक दोनो टीमें १-१ से बराबर थी। पेनल्टी शूट-आऊट में डोरडोई के गोलकीपर झाकीर जलीलोव ने शोरो के दो शॉट नाकाम किए। तालिकाः 1. डोरडोई-डायनामो (७२ अंक), २. शोरो-एस.के.ए. (७२), ३. जश्तीक-अक-अल्टीन (५०), ४. अब्दीश-अता (४३), ५. अलाइ (३७), ६. किर्गिस्तान यूथ टीम (२७)।
|