|
रावलपिंडीः पाकिस्तानी सेना की टीम ने १० साल के अंतराल के बाद पाकिस्तान प्रीमीयर लीग खिताब पर एक बार फिर से कब्जा जमा लिया है। रविवार को खेले गए फायनल में उन्होने गत विजेता वापदा को ३-१ से मात दी। सेना की जीत में पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान हुसैन ने दो गोल दागे। वापदा को इस खिताब को जीतने के लिए छह गोलों के अंतर से जीतना था मगर वह उसमें सफल नहीं हो सका। जफर हुसैन ने सेना का तीसरा गोल किया। स्थानापन्न खिलाड़ी खुदा बख्श ने ७८वें मिनट में वापदा का एकमेव गोल किया। सेना ने इसके पूर्व यह खिताब १९९३ तथा १९९५ जीता था। तालिकाः 1. सेना (५१ अंक), २. वापदा (४५), ३. के.आर.एल. (४१), ४. पी.टी.सी.एल. (३६), ५. एन.बी.पी. (३५), ६. अफगान क्लब (३४), ७. एच.बी.एल. (२६), ८. के.पी.टी. (२४), ९. नौसेना (२१), १०. पेंथर क्लब (२०)।
|