|
फ्नोम पेन्हः खेमारा ने हैलो यूनाईटेड़ को ३-० से शिकस्त देकर कम्बोडिया लीग का खिताब जीत लिया है तो मिलिटरी पुलिस ने नागाकोर्प को उसी स्कोर से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। खेमारा, हैलो यूनाईटेड़, मिलिटरी पुलिस तथा नागाकोर्प लीग तालिका में प्रथम चार स्थानों पर रहने के कारण सेमीफायनल में पहुँचे थे। हैलो यूनाईटेड़ ने नागाकोर्प को ४-२ से तो खेमारा ने मिलिटरी पुलिस को २-१ से हराकर फायनल में प्रवेश किया था। फायनल मुकाबले में खोच सोकोम्फिक ने ७३वें तथा ८१वें मिनिटों में दो गोल दागे। हैलो यूनाईटेड़ के हांग सोकुंथिया तथा होक सोचिवोर्न को रैफरी ने ५९वें मिनट में मैदान से बाहर कर दिया था जिसका फायदा खेमारा को मिला। इके माइकल ने आखिरी मिनट में खेमारा का आखिरी गोल दागा। नागाकोर्प के खिलाफ मिलिटरी पुलिस के लिए होय सी (१८वां मिनट), ख्लेम हुन (६६वां मिनट) तथा ओम सेन (६८वां मिनट) ने गोल किए।
|