|
काठमांडूः एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (ए.एफ.सी.) अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम, उपाध्यक्ष मणीलाल फर्नांडो और कार्यकारिणी समिति सदस्य गणेश थापा को नेपाल के राजा ग्यानेंद्र ने अपने ५९वें जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न अवॉर्ड के लिए चुना है। बिन हम्माम और फर्नांडो को प्रतिष्ठित प्रबल गोरखा दक्षिण बाहू अवॉर्ड दिया जाएगा तो थापा को सुप्रदिप्त बिरेंद्र प्रजातंत्र भास्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। थापा ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है। नेपाल राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान उपेंद्र मान सिंह और उनके साथी खिलाड़ी बाल गोपाल महार्जन को प्रख्यात त्रिशक्ति पट्ट, ए.एन.एफ.ए. उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठा, किशोर राय और कोषाध्यक्ष बिरात जुंग शाही को प्रबल गोरखा दक्षिण बाहू अवॉर्ड दिया जाएगा। सिंह अभी खेल से सन्यास ले चुके है और महार्जन ने मई माह में हुए ए.एफ.सी. प्रेसिडेंट्स कप में अपना आखिरी मैच खेला था।
|