|
काठमांडूः तजाकिस्तान चैम्पियन रेगार तदाझ तथा किर्गिस्तान के डोरडोई-डायनामो के बीच शनिवार को होने वाले ए.एफ.सी. प्रेसिडेंट्स कप के फायनल में तजाकिस्तान के क्लब का पलड़ा भारी लगता है। दोनों ही टीमें फायनल में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी मगर रेगार अपने बेहतरीन फॉर्म के कारण खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होने स्पर्धा में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। दूसरी ओर डोरडोई इतना प्रभावित नहीं कर सका। उन्हे लीग मैचों में पाकिस्तान के वापदा के हाथों १-० से हार स्वीकारना पड़ी और नेपाल के थ्री स्टार क्लब को उन्होने सेमीफायनल में बड़े ही संघर्ष के बाद पेनल्टी के सहारे हराया। डोरडोई के कप्तान रसलन सिदिकोव अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। उन्होने कहा - 'हम फायनल के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारे खिलाड़ी तथा शारीरिक रूप से फिट है।' डोरडोई के प्रशिक्षक मिहाइल तिआगुसोव मैच में आक्रमक रवैया अख्तियार करना चाहते है। उन्होने कहा - 'हम मैच के पहले १५ मिनिटों तक इंतजार करेंगे और उसके बाद आक्रमण करेंगे।' रेगार के कोच महामदजोन हबीबुलोव मानते है कि उनकी टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी फायनल में जीत को आसान बना देंगे। उन्होने कहा - 'मुझे खिताब जीतने काविश्वास है क्योंकि हमारे खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है और उन्हें आक्रमक खेल खेलने में काफी मजा आता है।'
|