|
|
| होमा के गोलों से नाहदा फायनल में |
मस्कत: टोगो के स्ट्राइकर दातोमा येदिबाहोमा के दो गोलों की मदद से अल नाहदा ने अल ओरूबा को हराकर ओमान सुल्तान कप के फायनल में प्रवेश कर लिया है।
15 दिसंबर को होने वाले फायनल में अल नाहदा का मुकाबला अल सुवैक से होगा।
अल नाहदा ने अल ओरूबा को दो चरणों के सेमीफायनल में 3-1 से मात दी तो अल सुवैक को अल तलिआ के खिलाफ विपक्षी मैदान पर गोल करने का फायदा मिला।
घरेलु मैदान पर पहला चरण गोलरहित रहने के बाद विपक्षी मैदान पर दूसरे चरण में स्कोर 1-1 रहा था जिसके कारण अल सुवैक फायनल में पहुँचा।
क्वार्टर फायनल में अल नाहदा ने मस्कत को तो अल सुवैक ने धोफर को हराया था।
|
|