|
|
| रीड को सफलता का विश्वास |
फुकेट: थाईलैंड के कोच पीटर रीड ने कहा है कि उनकी टीम शुक्रवार को यहाँ शुरू होने वाले एएफएफ सुझुकी कप में खिताब जीतने के लिए तैयार है।
इस प्रांत में थाईलैंड का दबदबा रहा है और उन्होने 1996, 2000 तथा 2002 में खिताब जीते थे तो सिंगापुर ने पिछले दो संस्करण जीते है।
इंग्लैंड के रीड ने कहा – “प्रांत की यह सबसे बड़ी स्पर्धा है और सभी टीमें अच्छी है। मुझे लगता है कि अन्य टीमों की तरह हम भी खिताब के दावेदार है।“
थाईलैंड को ग्रुप बी में लाओस, मलेशिया और वियतनाम के साथ रखा गया है। इस ग्रुप के मैच बैंकॉक की जगह अब फुकेट में कराए जा रहे है।
रीड ने कहा – “निश्चित तौर पर बैंकॉक में प्रशंसक ज्यादा आते है और हम वहाँ खेलना चाहते थे मगर यहाँ खेलने में भी कोई दिक्कत नहीं है।“
“खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और सुती सुकसोमकित और नत्ताफोंग समाना हमारे दल में अभी शामिल हुए है।“
थाईलैंड को पहले मैच में वियतनाम से 6 दिसंबर को खेलना है और उसके बाद उनका मुकाबला मलेशिया और लाओस से होगा।
5 दिसंबर को गत विजेता सिंगापुर को कम्बोडिया से तो इंडोनेशिया को म्यानमार से जकार्ता में खेलना है।
|
|