|
|
| रेगार ने डायनामो को रौंदा |
दुशानबे: एएफसी प्रेसिडेंट्स कप विजेता रेगार-तदाझ ने डायनामो को 5-0 से रौंदकर तजाकिस्तान लीग तालिका में 32 दौर के बाद अपनी बढ़त कायम रखी है।
रेगार-तदाझ के 82 अंक है जो खुदजंद से सात अंक ज्यादा है।
तजाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दावरोंदझोन तुखतासुनोव ने रेगार का खाता दूसरे ही मिनट में खोला और खुर्शीद माखमुडोव ने उसके छह मिनट बाद स्कोर 2-0 किया।
शुजात नेमाटोव ने 47 और 49वें मिनिटों में दो गोल कर स्कोर 4-0 किया तो तुखतासुनोव ने 66वें मिनट में गत विजेता टीम का पाँचवा गोल दागा।
69 अंक लेकर परवोज़ तीसरे स्थान पर है और लीग में अभी आठ और दौर शेष है।
|
|