|
|
| सेल्टिक में ही रहेंगे नाकामुरा |
ग्लासगो: यूरोपीय स्पर्धा से बाहर होने के बाद भी शुनसुके नाकामुरा का स्कॉटलैंड के विजेता सेल्टिक क्लब में सत्रांत तक रहना तय है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाकामुरा के एजेंट रॉबर्टो सुकुडा ने सेल्टिक को कहा है कि नाकामुरा जनवरी में जापान लीग के क्लब योकोहामा मारीनोस के प्रस्ताव पर विचार नहीं करेंगे।
सेल्टिक इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को छोड़ने के लिए राशि की मांग कर सकता था जिससे योकोहामा के प्रायोजक निसान को मुश्किल हो सकती थी। अब सत्रांत तक रूकने से नाकामुरा बिना किसी राशि के जापानी क्लब में जा सकते है।
डेनमार्क के आलबोर्ग क्लब के हाथों पिछले सप्ताह हार के साथ सेल्टिक का यूरोपीय चैम्पियंस लीग में अभियान खत्म हो गया है।
2005 में सेल्टिक आने के बाद से उन्होने सेल्टिक को तीन स्कॉटलैंड लीग खिताब दिलाए है।
|
|