| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया की जापान पर जीत |
सेंटियागो: गत विजेता उत्तर कोरिया ने फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप के क्वार्टर फायनल में 2-1 से हरा दिया है।
कप्तान रा उन-सिम ने जापानी रक्षापंक्ति की धज्जियाँ उड़ाते हुए 60वें मिनट में विजयी गोल कर उत्तर कोरिया लगातार दूसरे संस्करण के सेमीफायनल तक पहुँचाया।
उन्हें रविवार को होने वाले सेमीफायनल में अब फ्रांस से खेलना होगा।
जापान ने अपने खेल से स्थानीय दर्शकों का दिल जीत लिया था मगर तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम कोरियाई टीम के खिलाफ यह काफी नहीं था जो पिछले संस्करण की तरह खिताब जीतना चाहती है।
चा हू-नाम ने उत्तर कोरिया को 22वें मिनट में बढ़त दिलाई जब उन्होने री जोंग-सिम के पास पर गोल किया।
असानो नागासातो ने उसके 17 मिनट बाद 20 गज से जोरदार फ्री-किक लगाकर स्कोर 1-1 किया था।
कोरिया ने दूसरे हाफ में दबदबा बनाया और रा ने तीन रक्षकों को छकाते हुए अपने दूसरे प्रयास में गेंद को गोलकीपर मिसा सुगावारा के पार कर दिया।
जापान ने उसके बाद वापसी के भरपूर प्रयास किए मगर वह कोरियाई रक्षापंक्ति को भेद न सके।
|
|
|
|
  |
|
|
|