|
|
| ओमान की स्पर्धा में चीन, ईरान |
मस्कत: चीन, एक्वाडोर और ईरान ने 16 से 19 दिसंबर तक ओमान में होने वाली चार देशों की स्पर्धा में खेलने पर स्वीकृति दी है।
मेजबान टीम अगले साल के गल्फ कप की तैयारी कर रही है। उन्हें 16 दिसंबर को पहले मैच में चीन से खेलना होगा जबकि ईरान का मुकाबला उसी दिन एक्वाडोर से होगा।
फायनल मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजेता टीम को 100,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएँगे।
क्लाउडे ले रॉय की टीम ने पिछले माह एक मैत्री मैच में जॉर्डन को 2-0 से हराया था।
ओमान को गल्फ कप में बहरीन और ईराक से खेलना है तो दूसरे ग्रुप में सऊदी अरब, यूएई, कतर और यमन है।
|
|