|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| रूतमोलर होंगे दाई के सहायक |
तेहरान: जर्मनी के एरिक रूतमोलर ने ईरान टीम में मुख्य कोच अली दाई का सहायक बनना स्वीकार कर लिया है।
ईरान फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मेहदी ताज ने इरना समाचार एजेंसी को कहा कि दोनों पक्षों के बीच करार को लेकर बातचीत हो गई है और जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन का यह तकनीकी निदेशक टीम के अगले मैच से पूर्व दल में शामिल होगा।
एफसी कोल्न और हंसा रोस्टॉक के इस पूर्व कोच ने जुलाई माह में एएफसी प्रोफेशनल कोचिंग कोर्स के दौरान ईरान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अली कफ्फाशियान से मुलाकात की थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी का यह पूर्व सहायक कोच ओमान में होने वाली चार देशों की स्पर्धा में टीम के साथ होगा।
ईरान टीम उसके बाद स्पेन जाकर दो मैत्री मैच खेलेगी और 14 जनवरी को सिंगापुर के खिलाफ होने वाले एएफसी एशियन कप 2011 पात्रता दौर मैच से पूर्व 9 जनवरी को चीन से भी एक दोस्ताना मैच खेलेगी।
|
|
|
|
  |
|