|
|
| लेबनान में अल नजमा आगे |
बैरूत: अल नजमा ने तदामौन सोर को 2-0 से हराकर लेबनान लीग में अपनी तीन अंकों की बढ़त कायम रखी है।
आठवें दौर के एक अन्य मैच में एएफसी कप के उपविजेता अल सफा ने अल मबर्राह को 2-0 से हराया।
पॉल रूस्तम (12), अली नसिरूद्दीन (14) तथा मोहम्मद घद्दार (89) ने नजमा के गोल दागे जिनके 19 अंक है।
अली अल सादी ने सफा का खाता छठे मिनट में खोला और मोहम्मद कराहानी ने मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले स्कोर 2-0 किया।
अन्य मैचों में शबाब अल घज़िए को अल आहद ने 3-2 से हराया, अल हिका को रेसिंग बैरूत ने 1-1 पर रोका और शबाब सहेल तथा सलाम झगर्टा के बीच हुआ मैच 0-0 पर छूटा।
|
|