|
कुआलालम्पुर: 2010 फीफा विश्व कप में सहायक रैफरी के बतौर सेवा देने की दौड़ अब 15 संभावित दावेदारों तक पहुँच गई है।
सिंगापुर में हाल ही में हुए एक सेमीनार के बाद 15 में से 14 सहायक रैफरियों की फिटनेस टेस्ट भी हुई।
सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के बेन विल्सन चोट के कारण फिटनेस टेस्ट नहीं दे सके। उनका नाम सूची में रहेगा और अगले साल उनकी टेस्ट ली जाएगी।
एशिया से पाँच संभावित रैफरियों के साथ इन 15 दावेदारों की चार-चार वाली पाँच टीमें बनाई जाएँगी। प्रत्येक टीम में तीन सहायक और एक रैफरी होगा।
इन टीमों को एएफसी और फीफा विश्व कप पात्रता दौर के मैचों में अपनी सेवा देना होगी।
15 सहायक रैफरी
बेन विल्सन (ऑस्ट्रेलिया)
मैथ्यू क्रीम (ऑस्ट्रेलिया)
जेसन पॉवर (ऑस्ट्रेलिया)
मू युशिन (चीन)
तोरू सागारा (जापान)
ताकाहिरो ओकानो (जापान)
जिओंग हाए-संग (दक्षिण कोरिया)
बहादिर कोचकोरोव (किर्गिस्तान)
मोहम्मद अल घाम्दी (सऊदी अरब)
युसुफ रूस्तम (सऊदी अरब)
जेफरी गोह गेक फेंग (सिंगापुर)
हम्दी अल कादरी (सीरीया)
थानोम बोरिकुत (थाईलैंड)
अब्दुलखामिदुल्लो रसुलोव (उज़बेकिस्तान)
रफाएल इल्यासोव (उज़बेकिस्तान)
5 रैफरी
खलिल इब्राहीम अल घाम्दी (सऊदी अरब)
मैथ्यू ब्रीज़ (ऑस्ट्रेलिया)
रवशान इर्माटोव (उज़बेकिस्तान)
मोहम्मद सालेह सुबखिद्दीन (मलेशिया)
युइची निशिमुरा (जापान)
|