|
शंडोंग: शंडोंग लुनेंग ने गुआंगझोउ द्वारा आखिरी मैच में गोलरहित बराबरी पर रोकने के बाद भी चीन सुपर लीग खिताब जीत लिया है।
इस नतीजे के बाद शंडोंग लुनेंग की खिताब जीतने की उम्मीद धुमिल थी क्योंकि उन्हें खिताब सुनिश्चित करने के लिए इसे जीतना था।
अब खिताब का फैसला शंघाई शेन्हुआ के झेइजियांग के साथ मैच पर निर्भर था।
शंघाई ने घरेलु मैदान पर पिछले 14 में से 12 मैच जीते थे और मैच समाप्त होने से 14 मिनट पहले तक वे 2-1 से आगे भी थे।
हालाँक़ि 2003 के बाद पहले खिताब पर शंघाई कब्जा नहीं कर सका जब टांग यांग ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
शंडोंग इसके कारण 2006 के बाद पुन: इस खिताब पर कब्जा करने में कामयाब रहा।
चेंगडू को 2-0 से हराकर बीजींग तालिका में तीसरे स्थान पर रहा तो तिआनजिन ने दलियन को 5-3 से शिकस्त देकर चौथा स्थान हासिल किया।
लिआओनिंग को अंतिम मैच में चांगशा ने 1-0 से मात दी।
तालिका: 1. शंडोंग 63, 2. शंघाई 61, 3. बीजींग 58, 4. तिआनजिन 57, 5. शानशी 52।
|