|
|
| अल इत्तेहाद आगे |
जेद्दाह: दो बार एएफसी चैम्पियंस लीग जीत चुके अल इत्तेहाद ने आभा को 3-0 से हराकर सऊदी लीग में अपनी तीन अंकों की बढ़त कायम रखी है।
जेद्दाह की टीम 11 मैचों के बाद 29 अंकों पर है जो दूसरे स्थान के अल हिलाल से तीन अंक ज्यादा है। हिलाल ने अल हज़्म को उसी स्कोर से हराया।
अल राएद को 4-0 से हराने वाला अल शबाब 19 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। एक अन्य मैचों में अल इत्तेफाक ने नजरान को 1-1 पर रोका।
इमाद मुताब ने अल इत्तेहाद को 17वें मिनट में आगे किया और नयेफ हज़ाज़ी ने 31वें मिनट में स्कोर 2-0 किया। मोहम्मद अमीन ने 77वें मिनट में पेनल्टी के जरिए उनका तीसरा गोल किया।
अल हिलाल के लिए मोहम्मद अल अनबार ने दो और अहमद अल स्वीलेह ने एक गोल किया। शबाब की जीत में नासिर अल शामरानी ने दो गोल दागे।
|
|