|
|
| सिओल के-लीग के फायनल में |
सिओल: एफसी सिओल ने उलसन टाइगर्स को रविवार को अतिरिक्त समय में 4-2 से हराकर कोरिया लीग के फायनल में प्रवेश कर लिया है।
3 और 7 दिसंबर को होने वाले दो चरणों के फायनल में उन्हें सुवोन ब्लूविंग्स से खेलना होगा।
निर्धारित समय समाप्त होने पर दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी जब जुंग जो-गूक द्वारा पहले हाफ में सिओल को दिलाई गई बढ़त को 80वें मिनट में यिओम कि-हुन ने बराबर किया था।
सर्बिया के देजान दामजानोविच ने सिओल को अतिरिक्त समय के पहले हाफ में 2-1 से आगे किया और किम एउन-जुंग ने 20वें मिनट में स्कोर 3-1 किया। ब्राजीली लुइस कार्लोस फर्नांडेस ने उलसन का गोल उसके तीन मिनट बाद किया।
किम सेउंग-योंग ने अतिरिक्त समय समाप्त होने से पाँच मिनट पहले सिओल का चौथा गोल किया।
|
|