|
|
| नागोया की उम्मीद कायम |
टोक्यो: नागोया ग्रम्पस ने कोंसाडोल सापोरो को 3-1 से हराकर रविवार को जापान लीग खिताब जीतने की अपनी उम्मीद कायम रखी है।
नागोया के 58 अंक है जो काशीमा एंटलर्स से दो अंक कम है और लीग में सिर्फ एक और मैच शेष है। काशीमा ने शनिवार को जुबिलो इवाटा को 1-0 से हराया था।
विसेल कोबे को 4-0 से हराने वाले कावासाकी फ्रंटाले के 57 अंक है और वह भी खिताब जीत सकता है।
मिडफिल्डर योशिझुमी ओगावा ने नागोया का खाता छठे मिनट में खोला और उसके छह मिनट बाद कैता सुगिमोटो ने स्कोर 2-0 किया।
ब्राजीली स्ट्राइकर दावी ने 80वें मिनट में सापोरो का एकमेव गोल दागा मगर डिफेंडर अत्सुशी योनेयामा ने अंतिम समय में स्कोर 3-1 किया।
अन्य मैचों में एफसी टोक्यो ने अल्बीरेक्स नीगाटा को 1-0 से मात दी तो क्योटो पर्पल सांगा ने ओमिया अर्दिजा को 1-1 पर रोका।
|
|