|
|
| चेलसी में अभ्यास कर सकते है जेपारोव |
ताशकंत: एएफसी प्लेयर ऑफ द ईयर सरवर जेपारोव इंग्लिश प्रीमीयर लीग के क्लब चेलसी में एक माह अभ्यास करने पर विचार कर रहे है।
यह अभ्यास एएफसी और चेलसी के बीच साझा करार का हिस्सा है जिसमें एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को वहाँ अभ्यास का मौका दिया जाता है। चेलसी एएफसी विज़न एशिया का पार्टनर भी है।
इस मिडफिल्डर ने कहा – “मैं इस अवसर को पाकर अभिभूत हूँ क्योंकि मुझे इंग्लैंड के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अभ्यास का मौका मिलेगा। मुझे अपने क्लब से बात करना होगी ताकि अगले सत्र में वे मुझे एक माह के लिए छोड़ सकें।“
26 वर्षीय जेपारोव को रूसी लीग विजेता रूबिन से भी प्रस्ताव मिला है और वे अपने खेल जीवन में नई चुनौती स्वीकार करने को तैयार है।
“मुझे मेरे लिए मिले प्रस्ताव की जानकारी है मगर मैं अभी बुनयोदकोर का खिलाड़ी हूँ। अगर किसी रूसी अथवा इंग्लैंड के क्लब से प्रस्ताव आता है तो मैं जाने के लिए तैयार हूँ।“
बुनयोदकोर को घरेलु लीग और कप खिताब दिलाने वाले जेपारोव ने क्लब को एएफसी चैम्पियंस लीग के सेमीफायनल तक भी पहुँचाया था।
“यह सत्र मेरे लिए सबसे सफल रहा क्योंकि मैने दो घरेलु खिताब जीते और लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी भी बना। हम एसीएल के अंतिम चार तक भी पहुँचे।“
“एशिया के श्रेष्ठ पाँच खिलाड़ियों में आना ही मेरे लिए काफी बड़ी उपलब्धि थी मगर जब मुझे सर्वश्रेष्ठ चुना गया तो मेरे पास शब्द नहीं थे।“
|
|