|
|
| कतर में अब रय्यान आगे |
दोहा: अल वक्रा के हाथों 5-2 की हार के बाद अल घराफा कतर लीग तालिका के शीर्ष से फिसल गया है।
दसवें दौर में अल रय्यान ने अल सैलिया को 3-1 से पराजित कर 22 अंकों के साथ अव्वल स्थान पर कब्जा किया है जो अल घराफा से दो अंक ज्यादा है।
अल घराफा ने हाकान याकिन के जरिए बढ़त ली मगर करार जासिम और अनुवर दिबा (दो) के गोलों ने उनकी उम्मीद खत्म कर दी थी।
नशात अकरम ने घराफा का दूसरा गोल किया तो आदिल रामज़ी और अली मेजबेल ने वक्रा को बड़ी जीत दिलाई।
रय्यान के लिए अमारा दिआन और लुइस रिकार्डिन्हो ने गोल किए।
हाल ही में अपने कोच को निकालने वाले अल सद ने अल खर्तियात को 3-0 से हराया। उनके अब 18 अंक है।
अन्य मैचों में कतर क्लब को अल खोर ने 1-1 पर रोका तो अल अरबी ने उम सलाल को 2-1 से मात दी।
|
|