| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| झोब आहन की बढ़त कायम |
तेहरान: ईरान लीग में आगे चल रहे झोब आहन ने मालावान के साथ 1-1 की बराबरी के बाद भी 16वें दौर के बाद तालिका में शीर्ष स्थान कायम रखा है।
दूसरे स्थान के पैकान को पास ने 2-0 से मात दी। पैकान के 29 अंक है और वे झोब आहन से तीन अंकों से पीछे है तो सैपा को 2-0 से परास्त करने वाला इस्तेघलाल 28 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
मोहसिन गिआही ने मालावान को मध्यांतर से दो मिनट पहले आगे किया मगर इगोर कास्त्रो ने अंतिम समय में झोब आहन को बराबरी दिलाई। शाखबोज़ एर्किनोव (7) तथा ओमिद अबोलहसनी (70) ने पास के गोल किए।
पिरूझ घोरबानी ने इस्तेघलाल का खाता 66वें मिनट में खोला और आराश बोरहानी ने उसके दो मिनट बाद स्कोर 2-0 किया।
गत विजेता पर्सपोलिस ने 83वें मिनट में नबिओल्लाह बघेरिया के गोल के सहारे इस्तेघलाल अहवाज़ को 1-0 से हराया।
अन्य मैचों में सेपाहान ने अबु मोस्लेम को 2-1, पायाम को मोघावेमत ने 1-0 से, फूलाद को राह आहन ने 3-2 से मात दी तो बार्घ को दमाश ने 1-1 पर रोका।
|
|
|
|
  |
|
|
|