|
|
| काशीमा खिताब के नजदीक |
टोक्यो: काशीमा एंटलर्स जुबिलो इवाटा को 1-0 से हराकर जापान लीग खिताब पर पुन: कब्जा जमाने के नजदीक पहुँच गया है।
अंतिम क्षणों में चिकाशी मसूदा की फ्री-किक पर डिफेंडर दाइसुके इवामासा ने हैडर के जरिए काशीमा का विजयी गोल दागा।
इस जीत के बाद काशीमा 60 अंकों पर है जो कावासाकी फ्रंटाले से तीन अंक ज्यादा है। दोनों टीमों को अभी एक-एक मैच खेलना शेष है।
एशियाई क्लब स्पर्धा विजेता गाम्बा ओसाका ने उरावा रेड्स को 1-0 से हराया जिसमें यासुहितो एंडो ने 84वें मिनट में विजयी गोल दागा।
अन्य मैचों में जेईएफ यूनाईटेड़ चीबा को शिमिझु एस-पल्स ने 3-2 से, योकोहामा मारीनोस ने टोक्यो वर्दी को 2-0 से और ओइटा त्रिनिटा ने काशीवा रेसोल को उसी स्कोर से हराया।
|
|