|
|
| बर्गर बने एफएफए के तकनीकी निदेशक |
सिडनी: हॉलैंड के कोच हान बर्गर ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक का पद चार साल के अनुबंध के तहत स्वीकार कर लिया है।
58 वर्षीय बर्गर अपने ही देश के रॉबर्ट बान से यह जिम्मेदारी संभालेंगे जो सेवानिवृत्त हो रहे है।
हॉलैंड का ऑस्ट्रेलियाई टीमों पर प्रभाव है। उनकी राष्ट्रीय टीम के कोच पिम वर्बीक, अंडर-20 टीम के कोच यान वर्सलेइजेन दोनों वहीं के है।
फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेन बकले ने कहा – “संघ ने यह उन्हें साफ कर दिया है कि फुटबॉल विकास हमारी प्राथमिकता है।“
बर्गर पिछले चार सालों से हॉलैंड के क्लब डे ग्राफचाप के फुटबॉल निदेशक है। वे वहाँ के एफसी उटरेक्ट, एफसी ग्रोनिनगेन, फोर्च्यूना सितार्ड और स्पार्टा रोटरडम के कोच रह चुके है।
|
|