|
|
| अबाहानी, मोहम्मडन मैच ड्रॉ |
ढाका: हिदायतुल्लाह रॉबिन द्वारा अंतिम समय में किए गए बेहतरीन गोल के कारण मोहम्मडन ने अपने तगड़े प्रतिद्वन्द्वी अबाहानी को बांग्लादेश लीग में 2-2 पर रोक लिया है।
दो सप्ताह के अवकाश के बाद शुरू हुए मुकाबलों के पहले मैच में नाइजेरिया के स्ट्राइकर अलामु बुकोला ने मोहम्मडन को 20वें मिनट में आगे किया।
गत विजेता तथा लीग तालिका में आगे चल रहे अबाहानी ने मध्यांतर से छ्ह मिनट पहले एमेका क्रिस्टियन के पास पर घाना के अवुदु इब्राहीम ने स्कोर 1-1 किया।
लगातार पाँच मैच जीतने वाले अबाहानी 55वें मिनट में बढ़त प्राप्त की जब एमेका ने गोल किया।
आखिरी दस मिनिटों में अबाहानी ने रक्षात्मक खेल दिखाया जिसके कारण अंतिम समय में मोहम्मडन को बराबरी का मौका मिला।
अबाहानी सात मैचों के बाद 16 अंक लेकर तालिका में आगे है तो एक मैच कम खेलने वाला मोहम्मडन 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
|
|