| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| एएफसी मुख्यालय के तीन दावेदार |
कुआलालम्पुर: एएफसी मुख्यालय की मेजबानी करने में तीन सदस्य संगठनों ने अपनी रूची दिखाई है।
31 अक्टूबर 2008 की अंतिम तारीख तक कतर, सिंगापुर और यूएई ने इस आशय के पत्र एएफसी को भेजे थे।
इन सदस्य संगठनों को एएफसी की जरूरतों के हिसाब से विस्तृत ब्योरा साल के अंत तक देना होगा जिसमें एएफसी और स्थानीय सरकार के बीच साझा संबंध भी शामिल है।
एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने एक बार फिर यह कहा है कि वे एएफसी मुख्यालय को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में रखना चाहते है।
हालाँकि यह महत्वपूर्ण है एएफसी और स्थानीय सरकार के बीच संबंध स्थापित हों और एक बड़े खेल संघ होने के नाते उसे कुछ सुविधाएँ दी जानी चाहिए।
इसे देखते हुए एएफसी उपाध्यक्ष टेंग्कू अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह को एएफसी कार्यकारिणी समिति ने शंघाई में हुई अपनी बैठक में एएफसी और मलेशियाई सरकार के बीच बातचीत शुरू कराने का जिम्मा सौपा था।
टेंग्कू अब्दुल्ला फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ मलेशिया के उपाध्यक्ष रह चुके है और वह मलेशिया तथा एएफसी के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।
वे एएफसी अध्यक्ष को 15 जनवरी 2009 को अपनी रपट सौपेंगे।
|
|
|
|
  |
|
|
|