| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| सूसे बने एएफसी के कार्यवाहक महासचिव |
एएफसी अलेक्स सूसे की परिसंघ के कार्यवाहक महासचिव पद पर नियुक्ति की घोषणा करता है।
सूसे महासचिव डाटो सेरी पॉल मोनी सेम्यूएल की बीमारी के कारण छह माह की अनुपस्थिति में एएफसी प्रशासन की बागड़ोर संभालेंगे।
सूसे की नियुक्ति का अनुमोदन एएफसी कार्यकारिणी समिति ने शंघाई में हाल में हुई अपनी बैठक में किया।
48 वर्षीय सूसे ने कहा – “मैं इस नियुक्ति से खुश हूँ और आशा करता हूँ कि मैं इसके साथ न्याय कर पाऊँगा।“
सूसे एएफसी के अनुभवी कर्मचारी है और 14 सालों में उन्होने कई विभागों का नेतृत्व किया है। मलेशिया के सूसे राष्ट्रीय स्तर के कोच भी रहे है और 1994 में एएफसी में आने से पहले वे नेग्री सेम्बिलान फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव थे।
एक बेहतरीन आयोजक सूसे 1996, 2000, 2004 और 2007 के एएफसी एशियन कप के अलावा 1999 फीफा महिला वर्ल्ड कप, 2001 फीफा कंफेडरेशन कप और 2002 फीफा वर्ल्ड कप से भी जुड़े थे।
|
|
|
|
  |
|
|
|