| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| उत्तर कोरिया क्वार्टर फायनल में |
चिल्लन: गत विजेता उत्तर कोरिया ने मेक्सिको को 5-1 से रौंदकर जापान के साथ फीफा अंडर-20 महिला वर्ल्ड कप का क्वार्टर फायनल मुकाबला तय कर लिया है।
पहले ही अंतिम आठ में पहुँच चुके जापान ने अपने अंतिम मैच में कोंगो को 3-1 से हराया।
दोनों एशियाई टीमों के बीच क्वार्टर फायनल मुकाबला 1 दिसंबर को खेला जाएगा।
उत्तर कोरिया का खाता रिओम सू ओक ने नवें मिनट में खोला तो 17वें मिनट में पाक कुक हुइ ने री ये गियोंग के कॉर्नर पर स्कोर 2-0 किया।
39वें मिनट में किम चोल मी के पास पर चोए उन जू ने स्कोर 3-0 किया तो उसके आठ मिनट बाद री हिओन सुक और 66वें मिनट में री ये गियोंग ने स्कोर 5-0 किया।
चार्लिन कोरल ने 84वें मिनट में पराजित टीम का एकमात्र गोल किया।
कोंगो की नानु माफुआला के आत्मघाती गोल के कारण जापान को चौथे ही मिनट में बढ़त मिली मगर ओलिवा अमानी ने उसके दो मिनट बाद स्कोर 1-1 कर दिया था।
कोनोमी आतेयामा ने दसवें मिनट में स्कोर 2-1 किया और रूमी उत्सुगी ने 78वें मिनट में उनका तीसरा गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|
|
|