|
|
| उरावा कोच के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं |
टोक्यो: उरावा रेड्स ने एएफसी चैम्पियंस लीग खिताब न जीत पाने के कारण अपने कोच गर्ट एंजेल्स के करार का नवीनीकरण नहीं करने का निर्णय लिया है।
एंजेल्स ने कहा – “मुझे यह बताया गया है कि अगले सत्र के लिए मेरे अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होगा। हमारे वैचारिक मतभेद के कारण मुझे यह मानना होगा।“
उरावा को एएफसी चैम्पियंस लीग के सेमीफायन में जापान के ही गाम्बा ओसाका ने हराया था और लीग में शिमिझु एस-पल्स के हाथों उनकी हार के बाद क्लब प्रबंधन ने यह निर्णय लिया।
उरावा लीग में अभी 53 अंक लेकर चौथे स्थान पर है और वह काशीमा एंटलर्स से चार अंकों से पीछे है।
ऐसा कहा जा रहा है कि क्लब ने पहले ही जर्मनी के ही वोल्कर फिंके को बुलाया है जो 1991 से 2008 तक एससी फ्रीबर्ग के कोच थे।
|
|