|
|
| करिमोव पखताकोर में |
ताशकंत: एएफसी यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर 2008 के लिए नामांकित किए गए शेरज़ोदबेक करिमोव ने उज़बेकिस्तान के पखताकोर क्लब के साथ करार किया है।
एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप में उज़बेकिस्तान को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले करिमोव ने पाँच साल का करार किया है।
“मैं हमेशा ताशकंत जाकर खेलना चाहता था और पखताकोर के लिए खेलना सपने के पूर्ण होने जैसा है।“
पखताकोर ने पिछले छह उज़बेकिस्तान लीग खिताब जीते थे मगर इस बार बुनयोदकोर ने यह खिताब जीता है।
फर्गाना के 19 वर्षीय करिमोव ने कहा – “मेरे जीवन की यह नई शुरूआत होगी। मैं क्लब को खिताब दिलाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूँगा।“
|
|