|
|
| गाम्बा एम्परर कप के अंतिम आठ में |
इवाटा: एएफसी चैम्पियंस लीग विजेता गाम्बा ओसाका ने जुबिलो इवाटा को 3-1 से हराकर जापान के एम्परर कप के अंतिम आठ में प्रवेश पा लिया है।
एशियाई क्लब विजेता टीम एएफसी चैम्पियंस लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यासुहितो एंडो के बिना मैदान पर उतरी थी। नोरिहिरो निशी ने पहले ही मिनट में गोल कर मेजबान टीम को आगे किया था।
हालाँकि 15वें मिनट में हयातो ससाकी ने गोल कर गाम्बा को बराबरी दिलाई और उनके ही पास पर सातोशी यामागुची ने दूसरे हाफ के 11वें मिनट में स्कोर 2-1 किया।
स्थानापन्न खिलाड़ी मसातो यामाझाकी ने मैच समाप्त होने से 15 मिनट पहले उनका तीसरा गोल किया।
क्वार्टर फायनल में गाम्बा को नागोया ग्रम्पस से 25 दिसंबर को खेलना है।
उसके पाँच दिन पहले अन्य क्वार्टर फायनल मुकाबलों में जे-2 विजेता सनफ्रेके हिरोशीमा का मुकाबला काशीवा रेसोल से, शिमिझु एस-पल्स का एफसी टोक्यो से और सागन तोसू का योकोहामा मारीनोस से होगा।
|
|