|
|
| रेगार की बढ़त कायम |
दुशानबे: एएफसी प्रेसिडेंट्स कप 2008 के विजेता रेगार-तदाझ ने एनर्जेटिक के साथ 31वें दौर में गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद भी तजाकिस्तान लीग में अपनी बढ़त कायम रखी है।
रेगार अभी 79 अंक लेकर तालिका में आगे है जो डायनामो को 2-0 से हराने वाले खुदजन्द से सात अंक ज्यादा है।
इसरोइल सोदिकोव ने खुदजंद को मध्यांतर से आठ मिनट पहले बढ़त दिलाई और तजाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युसुफ रबिएव ने दूसरे हाफ के पाँचवे मिनट में स्कोर 2-0 किया।
लीग में अभी नौ और दौर शेष है तथा परवोज़ तालिका में 66 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
|
|