|
|
| हिलाल की जीत में अल अंबार चमके |
रियाध: मोहम्मद अल अंबार के दो गोलों की मदद से अल हिलाल ने अल शबाब को 2-0 से हराकर सऊदी अरब लीग में अल इत्तेहाद की बढ़त को कम किया है।
अल इत्तेहाद को दूसरी ओर अल इत्तेफाक ने 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच से पहले वह पाँच अंकों से आगे था।
सलाहुद्दीन अक्काल ने अल इत्तेफाक को पाँचवे मिनट में आगे किया और अल इत्तेहाद की मुश्किलें 55वें मिनट में बढ़ी जब रेधा टुकार को रैफरी ने मैदान से बाहर कर दिया था। इमाद मुताब ने 67वें मिनट में गोल कर अल इत्तेहाद को बराबरी दिलाई।
अल अंबार ने हिलाल को 21वें मिनट में आगे किया और 52वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की की।
अल हिलाल के अब 23 अंक है जो अल इत्तेहाद से तीन अंक कम है। अल नस्र 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है तो शबाब के उनसे भी दो अंक कम है।
एक अन्य मैच में अल अहली ने अल वतनी को 2-0 से मात दी।
|
|