| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| जेपारोव एशिया में सर्वश्रेष्ठ |
शंघाई: रंगारंग एएफसी वार्षिक अवॉर्ड समारोह में उज़बेकिस्तान के मिडफिल्डर सरवर जेपारोव को एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ताज पहनाया गया।
मंगलवार को हुए समारोह में जापान ने 13 में से सबसे ज्यादा पाँच पुरस्कार प्राप्त किए तो कुरूवची/बुनयोदकोर के इस सितारा खिलाड़ी ने गाम्बा को एएफसी चैम्पियंस लीग जीताने वाले यासुहितो एंडो को पछाड़कर सबसे बड़ा पुरस्कार पाया।
गाम्बा ओसाका को 2008 एएफसी चैम्पियंस लीग जीताने वाले उनके कोच अकिरा निशिनो को एएफसी कोच ऑफ द ईयर चुना गया।
2010 फीफा विश्व कप पात्रता दौर में जापान के प्रभावी प्रदर्शन के कारण जापान को एएफसी नेशनल टीम ऑफ द ईयर का भी सम्मान मिला। जापान फुटबॉल एसोसिएशन को एएफसी फेयर प्ले एसोसिएशन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
इस बीच केन नागानुमा को मरणोपरांत एएफसी डायमंड ऑफ एशिया का अवॉर्ड दिया गया। जून माह में 77 वर्ष की उम्र में नागानुमा का देहांत हो गया था। उनके बदले यह अवॉर्ड उनकी पत्नी युमिको ने प्राप्त किया।
नागानुमा ने 1968 में जापान को ओलिंपिक में काँस्य पदक दिलाया था और राष्ट्रीय टीम के कोच के अलावा वे उच्च स्तर के प्रशासक भी रहे थे। उन्ही के मार्गदर्शन में एशिया की सबसे बेहतरीन जापान लीग की स्थापना हुई थी।
एशियाई फुटसल के शहंशाह ईरान को एक बार फिर एएफसी फुटसल टीम ऑफ द ईयर चुना गया तो एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे ईरान के ही वहीद शम्सी को एएफसी फुटसल प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
ईरान की सफलता इंडोर खेलों तक ही सीमित रही और उन्हें उनके सकारात्मक कामों के लिए एएफसी एसोसिएशन ऑफ द ईयर से भी नवाजा गया।
एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे यूएई के अहमद खलिल को एएफसी यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर तो उज़बेकिस्तान के रवशान इर्माटोव को एएफसी रैफरी ऑफ द ईयर चुना गया। सीरीया के तमाम हमदौन को एएफसी सहायक रैफरी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
मलेशिया के कमारूद्दीन सखारी को पहला एएफसी मैच कमिश्नर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया।
एएफसी वार्षिक अवॉर्ड 2008 विजेताओं की सूची
एएफसी डायमंड ऑफ एशिया: केन नागानुमा (जापान)
एएफसी यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर: अहमद खलिल (यूएई)
एएफसी फुटसल प्लेयर ऑफ द ईयर: वहीद शम्सी (ईरान)
एएफसी कोच ऑफ द ईयर: अकिरा निशिनो (जापान)
एएफसी सहायक रैफरी ऑफ द ईयर: तमाम हमदौन (सीरीया)
एएफसी रैफरी ऑफ द ईयर: रवशान इर्माटोव (उज़बेकिस्तान)
एएफसी मैच कमिश्नर ऑफ द ईयर: कमारूद्दीन सखारी (मलेशिया)
एएफसी फेयर प्ले एसोसिएशन ऑफ द ईयर: जापान फुटबॉल एसोसिएशन
एएफसी एसोसिएशन ऑफ द ईयर: ईरान फुटबॉल एसोसिएशन
एएफसी फुटसल टीम ऑफ द ईयर: ईरान
एएफसी क्लब टीम ऑफ द ईयर: गाम्बा ओसाका (जापान)
एएफसी नेशनल टीम ऑफ द ईयर: जापान
एएफसी प्लेयर ऑफ द ईयर: सरवर जेपारोव (उज़बेकिस्तान्)
|
|
|
|
  |
|
|
|