|
|
| काशीमा दो अंकों से आगे |
टोक्यो: गत विजेता काशीमा एंटलर्स ने पुन: जापान लीग खिताब की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए ओइटा त्रिनिटा को 1-0 से हरा दिया है।
डिफेंडर अत्सुतो उचिदा ने मैच का एकमेव गोल 55वें मिनट में किया जिसके कारण काशीमा अब नागोया ग्रम्पस से दो तो कावासाकी फ्रंटाले से तीन अंकों से आगे हो गया है।
नागोया ने क्योटो पर्पल सांगा को नॉर्वे के स्ट्राइकर फ्रोडे जॉनसन की पेनल्टी के कारण 3-2 से हराया तो कावासाकी ने गाम्बा ओसाका को 4-0 से रौंदा।
इस दौर से पहले काशीमा से सिर्फ एक अंक से पीछे चल रहे उरावा को शिमिझु एस-पल्स ने 2-1 से हराया तो एफसी टोक्यो को विसेल कोबे ने 1-1 पर रोका।
अन्य मैचों में योकोहामा मारीनोस ने जेईएफ यूनाईटेड़ चीबा को 3-0 से हराया, जुबिलो इवाटा ने काशीवा रेसोल को 3-3 पर रोका, अल्बीरेक्स नीगाटा और ओमिया अर्दिजा के बीच हुआ मैच 2-2 पर तो कंसाडोल सापोरो और टोक्यो वर्दी का मैच 1-1 पर छूटा।
प्रत्येक टीम को अभी दो-दो मैच और खेलना है।
|
|