|
|
| स्पोर्टिंग, एयर-इंडिया के मैच ड्रॉ |
मुम्बई: भारतीय लीग तालिका में आगे चल रहे स्पोर्टिंग क्लब डे गोआ को पूर्व विजेता महिन्द्रा यूनाईटेड़ ने गोलरहित बराबरी पर रोका तो दूसरे स्थान के एयर-इंडिया और चर्चिल ब्रदर्स के बीच हुआ मैच 1-1 पर छूटा।
इस नवें दौर में गत विजेता डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से मात दी तो मोहन बागान ने वास्को स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
स्पोर्टिंग के अब 19 अंक है जो एयर-इंडिया से तीन अंक ज्यादा है जबकि बागान के 15 अंक है और चर्चिल तथा डेम्पो 14-14 अंकों पर है।
एयर-इंडिया के माइकल सेगुम तायो ने फेलिक्स चिमओक्वु द्वारा 38वें मिनट में चर्चिल को दिलाई गई बढ़त को अंतिम समय में बराबर किया तो एंथोनी परेरा (9) और रेंटी मार्टिन (40) ने डेम्पो के गोल दागे।
अन्य मैचों में चिराग यूनाईटेड़ को मुम्बई एफसी ने 1-1 पर रोका तो जेसीटी ने ईस्ट बंगाल को 1-0 से मात दी।
तालिका: 1. स्पोर्टिंग क्लब डे गोआ 19, 2. एयर-इंडिया 16, 3. मोहन बागान 15, 4. चर्चिल ब्रदर्स 14, 5. डेम्पो 14।
|
|