| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| जापान की सावा को एएफसी अवॉर्ड |
कुआलालम्पुर: जापान की होमारे सावा को गुरूवार को यहाँ हुए एएफसी महिला अवॉर्ड समारोह में एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया।
उन्होने अपने ही देश की अया मियामा और पिछले साल की विजेता उत्तर कोरिया की री कुम-सुक को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता।
30 वर्षीय सावा ने इस अवॉर्ड को पहले 2004 में जीता था और फीफा तथा एएफसी की स्पर्धाओं में जापानी टीम के बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें फिर से यह अवॉर्ड दिया गया।
री को प्रथम उपविजेता तो मियामा को द्वितीय उपविजेता चुना गया है।
सावा ने एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम से पुरस्कार स्वीकारने के बाद कहा – “मैं इस अवॉर्ड को पुन: जीतकर खुश हूँ।“
“री तथा अया भी बेहतरीन खिलाड़ी है और पहली तीन खिलाड़ियों में आना भी मेरे लिए सम्मान की बात है।“
जापान के लिए यह समारोह बंपर साबित हुआ जब उन्होने तीन अन्य अवॉर्ड भी जीते।
एएफसी महिला यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जापान की ही मना इवाबुची ने जीता। उन्हें हाल ही में हुए फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप में स्पर्धा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था।
जापान की ही सचिको बाबा तथा हिसाए योशिझावा को क्रमश: एएफसी महिला रैफरी ऑफ द ईयर और एएफसी सहायक महिला रैफरी ऑफ द ईयर चुना गया।
15 साल की इवाबुची ने कहा – “यह अवॉर्ड मेरी साथी खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है।“
उत्तर कोरिया के किम क्वांग मिन को एएफसी महिला कोच ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होने उत्तर कोरिया को एएफसी महिला एशियन कप में खिताबी जीत दिलाई थी।
उत्तर कोरिया को महिला नेशनल टीम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला तो फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया को एएफसी नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ईयर और फिलिपींस की मेरी कैथरिन रिविला को एएफसी मैच कमिश्नर ऑफ द ईयर के पुरस्कार दिए गए।
एएफसी फेयर प्ले का अवॉर्ड चीनी ताइपे फुटबॉल एसोसिएशन को दिया गया।
एएफसी महिला अवॉर्ड 2008 के विजेता
1. एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर – होमारे सावा (जापान)
2. एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर (प्रथम उपविजेता) – री कुम-सुक (उत्तर कोरिया)
3. एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर (द्वितीय उपविजेता) – अया मियामा (जापान)
4. एएफसी महिला यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर – मना इवाबुची (जापान)
5. एएफसी महिला कोच ऑफ द ईयर – किम क्वांग-मिन (उत्तर कोरिया)
6. एएफसी महिला सहायक रैफरी ऑफ द ईयर – हिसाए योशिझावा (जापान)
7. एएफसी महिला रैफरी ऑफ द ईयर – सचिको बाबा (जापान)
8. एएफसी नेशनल टीम ऑफ द ईयर – उत्तर कोरिया
9. एएफसी नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ईयर – फुटबॉल फेडरेशन ऑस्ट्रेलिया
10. एएफसी फेयर प्ले अवॉर्ड – चीनी ताइपे फुटबॉल एसोसिएशन
11. एएफसी मैच कमिश्नर ऑफ द ईयर – मेरी कैथरिन रिविला (फिलिपींस)
|
|
|
|
  |
|
|
|